।बारुन-अयोध्या।क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है।आसपास के दर्जनों गांवों में बड़ी संख्या में कच्चे मिट्टी के घर गिर रहे हैं जिससे पीड़ित लोगों में भय एवं बेबसी का माहौल है।क्षेत्र के गांवों में लगातार बारिश व जलभराव के कारण जल प्रलय जैसी स्थिति बन गई है।खिहारन गांव में रोहित कुमार,इसरार अंसारी, मानिकराम विश्वकर्मा,राजित,राधे, छेदी यादव,रामबली रैदास,सुरेश रैदास,रोशन रैदास,अरविंद मौर्या,मुस्ताक अंसारी, इदरीश अंसारी,स्वामीनाथ उर्फ मोनू,दयाराम-भीम का पुरवा,रामजी कोरी,महंगू यादव-डड़वा,राम सँवारे मौर्य,नंद कुमार आदि समेत दर्जनों लोगों के कच्चे घर बारिश की भेंट चढ़कर गिर गए।इसके साथ ही दर्जनों कच्चे मकान बारिश के कारण कभी भी गिर सकते हैं जिससे इन घरों में रहने वाले लोग दूसरों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। गांव को अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग से जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी जलमग्न हो गई है सड़क सटी रैदास बस्ती भी जलमग्न।इस बस्ती के दर्जनों घरों में पानी घुसा है। ग्राम प्रधान अजीत मौर्य ने घरों के गिरने की सूचना तहसील प्रशासन को दिया है बताया कि मौसम खुलते ही क्षेत्रीय लेखपाल गिरीश यादव मौके पर पहुंचकर अहेतुक सहायता के लिए क्षति का आकलन करेंगे।
अयोध्या -तेज़ बारिश से दर्जनों कच्चे घर गिरे।रैदास बस्ती हुई जलमग्न

