अयोध्या – पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व श्री राम कृष्ण चुतुर्वेदी क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के मार्गदर्शन व निर्देशन में श्री शमशेर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही जनपद अयोध्या के नेतृत्व में उ0नि0 देवेन्द्र नाथ राय मय हमराही गण द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम व तलाश वांछित अभियुक्तगण आदि से मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त गण 1.अजय कुमार पुत्र मंशाराम व 2.मंशाराम पुत्र स्व0 बेकारू नि0गण ग्राम देवराकोट थाना रौनाही जनपद अयोध्या को कांटा चौराहा देवराकोट मोड से समय 11.25 बजे गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तगण से थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 402/21 धारा 498A, 304B IPC व 3, 4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण निम्नवत है – *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*1. अजय कुमार पुत्र मंशाराम नि0 ग्राम देवराकोट थाना रौनाही जनपद अयोध्या, उम्र 23 वर्ष ।2. मंशाराम पुत्र स्व0 बेकारू नि0 ग्राम देवराकोट थाना रौनाही जनपद अयोध्या, उम्र 56 वर्ष ।*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम—*1. उ0नि0 देवेन्द्र नाथ राय, थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।2. का0 प्रदीप कुमार, थाना रौनाही जनपद अयोध्या । 3. का0 कुलदीप कुमार, थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।4. का0 रघुनन्दन पाल, थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
अयोध्या -दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

