अयोध्या -घटनास्थल पर रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार पर पुलिस ने किया हमला, पुलिस ने पत्रकार से मांगी माफी

by | Sep 19, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या -जल निकासी को लेकर चांदपुर हरवंश गांव में हुए एक युवक की हत्या के संदर्भ में अयोध्या संवाददाता आकाश पांडे घटनास्थल पर रिपोर्टिंग करने गए थे। फोटो एवं वीडियो बनाते समय तभी पत्रकार को रिपोर्टिंग करने से मना किया गया और पुलिस द्वारा सारी हद पार करते हुए कैमरा, मोबाइल छीन लिया गया पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए थाना पूरा कलंदर के हेड कांस्टेबल तुकेश कुमार और उनके कुछ पुलिसकर्मी साथियों द्वारा संवाददाता का परिचय पत्र भी छीन लिया गया। जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ पुलिस द्वारा इस तरह बर्बरता किया जा रहा है। तो आम जनमानस के साथ पुलिस द्वारा कैसा दुर्व्यवहार किया जाता होगा इसका आकलन लगाना असंभव है।और अभद्रता करने के बाद थाना पुराकलंदर के पुलिस विभाग द्वारा पत्रकार से मांगी माफी।