: दिल्ली पुलिस ने बीते 14 सितंबर को 6 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से ISI से ट्रेनिंग ले चुके एक आतंकवादी के रिश्तेदार ने शनिवार को इलाहाबाद में एक पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार रात इलाहाबाद के करेली थाने में आत्मसमर्पण करने वाले कथित आतंकवादी के चाचा हुमैद-उर-रहमान को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की एक टीम को लखनऊ भेजा गया है।दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा, ‘हुमैद-उर-रहमान ने शुक्रवार रात करेली पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। स्पेशल सेल की एक टीम को ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ भेजा गया है।’ गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआईसे प्रशिक्षित दो आतंकियों सहित कुल छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।
यूपी -संदिग्ध आतंकवादी के रिश्तेदार ने यूपी में किया सरेंडर

