अयोध्या -लेखपाल पर लगाया पैसा लेकर अवैध कब्जा कराए जाने का आरोप ,विगत 2 महीनों से पीड़ित लगा रहा तहसील का चक्कर, नहीं हटाया जा रहा अवैध अतिक्रमण

by | Jul 18, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता अयोध्या -लेखपाल पर लगाया पैसा लेकर अवैध कब्जा कराए जाने का आरोपविगत 2 महीनों से पीड़ित लगा रहा तहसील का चक्कर, नहीं हटाया जा रहा अवैध अतिक्रमणपीड़ित ने हल्का लेखपाल पर डराने, धमकाने व फर्जी मुकदमे में फंसाने का भी लगाया आरोप मिल्कीपुर। मिल्कीपुर तहसील के पारा ब्रह्मनान पूरे शंकर शुक्ल में लेखपाल द्वारा खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित कई महीनों से तहसील का चक्कर काट रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के पारा ब्रह्मनान पूरे शंकर शुक्ल निवासी शंकर नाथ शुक्ल ने बताया की वह विगत कई महीनों से एसडीएम मिल्कीपुर, जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री तक खलिहान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए शिकायती पत्र दे रहा है। इसके बावजूद भी हल्का लेखपाल द्वारा अभी तक खलिहान की भूमि से अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया। लेखपाल द्वारा पीड़ित को उल्टे डराया धमकाया भी जा रहा है कि यदि मेरी ज्यादा शिकायत करोगे तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर तुम्हें जेल की सलाखों में डलवा देंगे। पीड़ित द्वारा एसडीएम मिल्कीपुर को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में हल्का लेखपाल दिनेश पाण्डेय के विरुद्ध की गई शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त ग्राम सभा की गाटा संख्या 137 रक्बा 0.025 हेक्टेयर है। जोकि दर्ज अभिलेखों में खलिहान की भूमि पाई गई। जिस पर पारा ब्रह्मनान पूरे शंकर शुक्ल निवासी हरीनाथ शुक्ल पुत्र स्व. राजेंद्र प्रकाश शुक्ल द्वारा छप्पर आदि रखकर कब्जा किया गया है। यह कब्जा उस समय किया गया जब राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली रोड का चौड़ीकरण हो रहा था। उसी के दौरान दबंगों द्वारा छप्पर आदि रख लिया गया है। जिसे वह स्वयं ही हटा लेने की बात बताई है। उसी खलिहान की भूमि जिस पर दबंगों द्वारा छप्पर इत्यादि रखकर अवैध कब्जा किया गया है, उसी से होकर पीड़ित का खेत जाने के लिए रास्ता भी है। उसी रास्ते से पीड़ित खेत की जुताई कराने के लिए कृषि यंत्र ट्रैक्टर आज भी लेकर जाता है। लेकिन दबंगों द्वारा किए गए खलिहान फोन पर अवैध कब्जे से पीड़ित का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। पीड़ित ने शुक्रवार को एसडीएम मिल्कीपुर दिग्विजय प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देते हुए खलिहान की भूमि से भू माफियाओं का अवैध कब्जा हटवाए जाने तथा अवरुद्ध किए गए रास्ते को तत्काल खुलवाए जाने की मांग की है। एसडीएम मिल्कीपुर दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त मामले की शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है जांचोपरांत दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी