- देश का अन्नदाता कहा जाने वाला किसान आज एक एक पैसे के लिए मोहताज हो रहा है । किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है । जहां एक तरफ सरकार ने 14 दिन में पूरा भुगतान कराने का आश्वासन दिया था वही आज 6-6 महीने बीत जाने के बाद भी गन्ने के भुगतान का कोई अता पता नहीं है ।गन्ने का भुगतान समय से ना किए जाने से नाराज आज लगातार छठे दिन संपूर्णानगर चीनी मिल में क्रमिक हड़ताल चल रही है। लगातार 6 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल में गांव गांव से लोग आकर बैठ रहे हैं । आज दीपांशु गुप्ता राम शर्मा आशीष शर्मा शिवानंद गुप्ता सेवाराम हरिलाल प्रमोद कुमार परमजीत सिंह जय गोविंद बैठे । आज संजीव कुमार मुन्ना अपने काफिले के साथ संपूर्णानगर में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल में पहुंचे और अपना पूरा समर्थन किसानों को दिया। पूर्व विधायक पुत्र ने क्रमिक भूख हड़ताल पहुंच हड़ताल पर बैठे किसानों का आभार जताया ।संजीव कुमार मुन्ना ने कहा कि आज किसानों को अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए जगह जगह भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है । किसान तपती धूप में खून पसीना बहा कर अन्न का एक-एक दाना उगाता है और उसी किसान को अपनी मेहनत का भुगतान के लिए तपती धूप में भूख हड़ताल करनी पढ़ रही है ।संजीव कुमार मुन्ना ने अपना पूर्ण समर्थन किसानों को देते हुए 27 तारीख को अपने विशाल परिवार के साथ क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा भी की है ।
यूपी -किसानों की ज़मीनों पर भाजपा नेताओं की नजरें

