अयोध्या -फर्जी पत्रकार बनकर अवैध वसूली कर सरकारी कर्मचारियों का कर रहे हैं उत्पीड़न

by | Sep 22, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या। जिले में इन दिनों कुछ यूट्यूब चैनल के लोग अपने आप को पत्रकार बता कर गांव में सरकारी विभागों में कार्रवाई का डर दिखा कर और समाचार चलाने का धौंस दिखाकर धन उगाही का धंधा इन दिनों फल-फूल रहा है इसमें सबसे ज्यादा पीड़ित बेसिक शिक्षक हैं जो दूर दराज गांव में पोस्टिंग होने की वजह से 10 मिनट भी लेट होने पर उनका वीडियो बनाकर खबर चलाने की धमकी दी जाती है और अवैध धन उगाही कर रहे हैं आज एक मामला मिल्कीपुर तहसील के हैरिंग्टगंज से सामने आया है।जहां नवनियुक्त लेडीस टीचर ने इल्जाम लगाते हुए कहा है कि आए दिन मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं पैसा ना देने पर अधिकारियों को फोन करके अनाप-शनाप इल्जाम लगाकर प्राइमरी टीचरों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिला प्रशासन को इस प्रकार के फर्जी पत्रकारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का काम करें जिससे पत्रकारों का सम्मान बना रहे। इस तरह के फर्जी पत्रकारों के कारण पत्रकारों की छवि धूमिल हो रही हैं।