सीतापुर -टेंपो की चपेट में लोग घायल

by | Sep 22, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर दो बजे ग्राम लालपुर कोठी निवासी गण अजेश यादव पुत्र राम सनेही व अखिलेश यादव पुत्र रामविलास अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरेरा चौराहे से अपने घर लालपुर की तरफ जा रहे थे कि तभी थाना गुरेरा स्थित पैट्रोल पम्प के निकट विपरीत दिशा से आ रहे टेम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए दोनो घायलो को आस पास के लोगो द्वारा बिसवां सीएचसी के भर्ती करवाया गया परिजनों के अनुसार जहां दोनो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए सीतापुर रिफर कर दिया गया है जहाँ घायलों की हालत गम्भीर बनीं हुई है