अमेठी -शूटिंग रेंज दादरी में गोल्ड मेडल विजेताओं को एसएसपी ने किया सम्मानित

by | Sep 25, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या : जनपद के एसएसपी शैलेश पांडेय ने प्रीस्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के गोल्ड मेडल विजेताओं को पुलिस लाइन कार्यालय में सह प्रेम सम्मानित किया। शूटिंग कोच शनि वर्मा ने बताया कि दादरी- दिल्ली आयोजित हुई थी शूटिंग प्रतियोगिता।इसमें भवदीय शूटिंग रेंज से एयर पिस्टल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए पदक जीते। सभी पदक विजेताओं को एसएसपी पांडेय ने पदक पहनाकर सह प्रेम सम्मानित किया और उज्वल भाभिस्य की बधाई देते हुए स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाये दी । 20 मीटर और 50 मीटर रेंज में गोल्ड मेडल विजेता डॉक्टर डीआर भुवन ने बताया कि शूटिंग का शौक उन्हें 40 साल से था और अच्छे कोच सनी वर्मा के मिलने के बाद यह सफलता हासिल हुई है आने वाले समय में स्टेट लेवल, नेशनल लेवल और उससे आगे भी हम लोग जाकर सफलता हासिल करेंगे। सभी पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भवदीय शूटिंग रेंज के निदेशक डॉक्टर अवधेश वर्मा व संचालिका रेनू वर्मा ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वाले पदक विजेताओं में डॉ. डी.आर भुवन, शिवम, उत्कर्ष, जैनुल, पीयूष, ज्योति, भास्कर पांडेय, शेर बहादुर, शिव ओम तिवारी, डॉ. एम.एस विष्णु व डॉ विनोद पाल शामिल रहे ।