सीतापुर -ग्राम पंचायत के खाते से पंचायत सचिव द्वारा फर्जीवाड़ा कर निकाले गए सात लाख से ऊपर रुपए

by | Sep 25, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सकरन – सीतापुर | विकास खंड सकरन में एक ग्राम पंचायत के खाते से पंचायत सचिव द्वारा फर्जीवाडा करके सात लाख से ऊपर रूपये निकाल लिये गये महिला प्रधान द्वारा मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की गयी है |विकास खंड सकरन की ग्राम पंचायत बगहाढाक की महिला प्रधान सुनीता देवी ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में चौदहें/पंन्द्रहें वित्त से दस हैंड पम्प व सोलर लाइटों की मरम्मत का कार्य 253450 रूपये से किया गया है महिला प्रधान का आरोप है कि उसका डोंगल पंचायत सचिव सन्तलाल पटेल अपने पास रखे है ग्राम पंचायत के खाते से सेक्रेटरी ने चौदहें /पंद्रहें वित्त का 713420 रूपया फर्जी तरीके से निकाल लिया है सचिव द्वारा सरकारी पैसा निकाले जाने से ग्राम पंचायत का विकास कार्य नही हो पा रहा है इसके अलावा गौशाला में गायों के चारे के लिये सरकार से मिलने वाली धनराशि में पंचायत सचिव द्वारा दस प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है प्रधान सुनीता देवी ने मामले का शिकायती पत्र खंड विकास अधिकारी को दिया है |इस सम्बन्ध में जब खंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार से बात की गयी तो उन्होने बताया कि शिकायती पत्र मिला है मामले में सचिव से स्पष्टी करण मांगा गया है मामले की जांच कराकर दोषी पाये जाने पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी | नोट -खबर के साथ में प्रधान द्वारा दिया गया शिकायती पत्र