संकरन (सीतापुर) सकरन थाना के एसआई पंकज सिंह की विदाई सकरन थाना अध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा द्वारा माला पहनाकर बड़े ही सम्मान पूर्वक की गईएसआई पंकज सिंह सकरन थाना में लगभग 1 साल समय व्यतीत किया लेकिन आज विदाई के समय क्षेत्र की जनता और सकरन पुलिस बल की आंखें नम हो गई क्योंकि पंकज सिंह का व्यवहार जनता और अपने स्टाफ के साथ बहुत ही सरल था अपने शालीनता व्यवहार से सकरन थाना क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले एसआई पंकज सिंह की विदाई सुनकर क्षेत्र के लोगों को काफी दुख हुआजब इस संबंध में थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने बताया पंकज सिंह का व्यवहार जनता और स्टाफ के साथ बहुत ही अच्छा रहा वह बहुत ही शालीनता के साथ उन्होंने सकरन थाने में 1 साल गुजारा पंकज सिंह के जाने से दुख तो हमको भी है क्योंकि आज तक कोई शिकायत का मौका नहीं मिला लेकिन शासन की मंशा के अनुसार आना जाना तो हम लोगों का लगा रहता है
सीतापुर -एसआई पंकज सिंह की विदाई सुनकर क्षेत्र के लोगों को काफी दुख

