अयोध्या -गायत्री हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा प्रेमी सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार

by | Sep 26, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

रूदौली/अयोध्या*कोतवाली रूदौली की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर युवती की हत्या के प्रकरण में प्रेमी सहित तीन अभियुक्तों को रौजा गाँव पुल से गिरफ्तार लिया।तीनों अभियुक्तों के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल मृतका का दो मोबाईल फोन एवम चार अभियुक्तगण का मोबाईल फोन भी बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली की पुलिस टीम एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि युवती की हत्या में वांछित तीन लोग कही जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रूदौली विनोद बाबू मिश्रा उपनिरीक्षक रणजीत यादव प्रभारी चौकी नया गंज उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव कांस्टेबल पिन्टू यादव सौरभ दीक्षित प्रवीण दीक्षित अंकित विशाल यादव रि0का0 हेमंत यादव महिला का0 सरोज यादव के साथ मौके पर पहुँच रौजा गांव पुल से स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराधी संख्या 409/21 की धारा 302/201 से सम्बंधित अभियुक्तों मो0 अनस उर्फ मोनू पुत्र जान मोहम्मद निवासी पूरे मलिक मो0 हफीज पुत्र मो0 मतीन निवासी परसौली रुदौली व मुकेश कुमार यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी मोहल्ला मीरापुर रूदौली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगणों के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल मृतका का दो मोबाईल फोन एवम चार मोबाईल फोन अभियुक्तों का बरामद किया गया। अवगत कराते चले कि प्रेमी मो0 अनस का मृतका गायत्री से दो तीन वर्षों से दोस्ती थी मृतका के सभी खर्चो को प्रेमी अनस पूरा करता था। जब मृतका की शादी उड़ीसा निवासी सत्यनारायण से तय हो गई। तो प्रेमी अनस किसी भी हालत में गायत्री को छोड़ना नहीं चाहता था। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से प्रेमी ने बीते 14 सितंबर को अपने दो साथी के साथ अतहर क्लीनिक पर बेहोशी का इंजेक्शन दे बेहोश कर दिया था।पश्चात उसके युवती की गला दबाकर निर्मम हत्या कर शव को रूदौली कस्बे के मोहल्ला कायस्थाना में फेंक दिया था।जिसमें पुलिस ने प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।