अयोध्या -चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

by | Sep 26, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

(अयोध्या)थाना मवई अंतर्गत सैदपुर चौकी प्रभारी विनय यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक चौकी सैदपुर में सम्पन्न हुई।बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों को बुलाया गया।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि,दुर्गा पूजा व चहल्लुम शांति रूप से संपन्न कराए जाने के संबंध में चौकी इंचार्ज ने क्षेत्र की जनता से बात कर अपील की कि अपने अपने क्षेत्र में जहां-जहां पंडाल लगाए जाते हैं व चहल्लुम मनाए जाते है।वहां वहां पर जो भी कमेटी बनी है।वह पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्त्तव्यों को निभाये।नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के पंडाल जहां जहां भी लगाए जाते हैं।वहां वहां शांति व्यवस्था से पंडाल लगाने से लेकर मूर्ति विसर्जन तक की सारी जिम्मेदारी कमेटी के सदस्य निभाए।यदि कोई समस्या होती है तो हमारे बीट आरक्षी हर गांव गांव में तैनात रहेंगे उनको आप जानकारी दे सकते हैं या फिर मेरे नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं।फिलहाल मैं क्षेत्र चौबीस घंटे मौजूद रहूंगा।चौकी प्रभारी सैदपुर विनय यादव ने चहल्लुम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड का पालन करते हुए ही सारे त्योहार मनाए जायेगे यदि कोई आदेश आता है तो उसकी जानकारी आपको दी जाएगी।इस मौके पूर्व प्रधान सुनवा शेर बहादुर सिंह,अजीत प्रताप सिंह,राघवेंद्र सिंह,सैमसी प्रधान महादेव कौशल,राहुल सिंह,मुकेश पाल,अर्जुन सिंह व पीआरवी 912 से उपनिरीक्षक चंद्रवीर सिंह,सुशील गोस्वामी,आरक्षी मनकेश्वर गिरी,अलोक चंद्र,सरस यादव,सौरभ यादव,उमेश यादव आदि उपस्थित रहे।