अयोध्या रौनाही,,अभी कुछ महीनों पूर्व ऑक्सीजन की कमी से बेहिसाब लोगों की मौतें हो रही थी तब लोग और शासन-प्रशासन हरे पेड़ लगाने की बात कर रहा था लेकिन कुछ माह पूर्व की बात भूल गए और हरे पेड़ की कटाई शुरु कर दी यह मामला है इस्माइल नगर सिहोरा थाना रौनाही जिला अयोध्या का है हरा पेड़ महुआ का है लगभग 12 पेड़ कट चुके हैं बुधवार की सारी रात ढुलाई हुई है 20 से 25 पेड़ जो बचे थे वह आज गुरुवार की सुबह से ही उनकी कटाई इलेक्ट्रॉनिक मशीन से युद्ध स्तर पर की जा रही है फिलहाल इसकी शिकायत वन विभाग और भी अधिकारियों से की गई है और अधिकारियों की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया और यह कहा भी गया कि अभी रुकवाया जा रहा है पर वहां कोई कार्यवाही नहीं हुई और मन बढ़ लोग युद्ध स्तर पर हरे पेड़ को काटने पर लगे हैं जाहिर है हरा पेड़ काटने से मानव जाति को ही नुकसान होना है अब देखने वाली बात यह होगी कि अधिकारी कितनी जल्द कार्रवाई करते हैं हरा पेड़ कटवाने से रुकवा पाते हैं ऐसे मन बढ़ लोगों पर क्या कार्रवाई होती है अगर कार्रवाई हुई तो ठीक अगर कार्रवाई नहीं होती है तो ऐसा भी माना जा सकता है कि विभाग और जिम्मेदार लोग भी इस काम में शामिल है
अयोध्या -हरे पेड़ों पर चल रहा है आरा और कुल्हाड़ी पेड़ काटने वाले बेखौफ

