सीतापुर – थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

by | Sep 26, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मानपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न मानपुर परंपरागत त्यौहार आपसी सौहार्द को बढ़ाने का काम करते हैं मानपुर थाना परिसर में आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व जनप्रतिनिधियों की एक पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्योहार ,नवरात्रि, दशहरा ,चेहल्लुम ,को देखते हुए थाना प्रभारी मानपुर मोहम्मद रफीक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई थाना प्रभारी ने सभी से पर्व को शांतिपूर्वक शासन के नियम निर्देश के अनुसार मनाने की अपील की उन्होंने सभी लोगों से उल्लास के साथ अपने अपने त्यौहार मनाने की अपील की पुलिस प्रशासन शरारती तत्वों को चिन्हित कर उन पर नजर बनाए हुए हैं अगर किसी ने भी शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी जनता के लिए पुलिस के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं इस अवसर पर ग्राम प्रधान मानपुर ग्राम प्रधान बिठौली पूर्व प्रधान विक्रम प्रसाद चौधरी सहित उप निरीक्षक हर शंकर पाठक उप निरीक्षक उमराव सिंह सहित काफी काफी संख्या मे क्षेत्र के विशिष्ट नागरिक उपस्थित थे