*लखनऊ पीड़ित महिला ने विधानसभा पर धरने का किया ऐलान*योगी सरकार में पीड़ित महिला मांगे इंसाफ नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर प्रेम के जालमें फंसा कर किया गर्भवती दिल्ली ले जाकर बच्चे का जन्म करवाया फिर महिला को दिया छोड़ योगी जी की सरकार में महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को है मजबूर*लखनऊ थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत पीड़ित महिला न्याय पाने के लिए थाने का लगभग 4 महीने लगाती रही चक्कर बड़ी मुश्किल से मुकदमा दर्ज हुआ महिला का थाना ठाकुरगंज में धारा 376 पास्को एक्ट में पूरा मामला इस प्रकार हैपीड़िता के अनुसार वह थाना ठाकुरगंज लखनऊ क्षेत्र में रहती है थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के रहने वाले एक लड़के ने 2017 में पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया, उस समय लड़की नाबालिक थी बाद में लड़की गर्भवती हुई लड़की को दिल्ली ले जाया गया जहां पर मेजर ऑपरेशन के द्वारा एक बच्चे का जन्म हुआ जिसके बाद लड़का लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा और शादी का झांसा देता रहा लड़की के बार बार कहने पर आखिरकार लड़का शादी से मुकर गया और लड़की को गंभीर धमकियां दी और शादी से साफ साफ इनकार कर दिया आखिर में पीड़िता इंसाफ पाने के लिए थाना ठाकुरगंज के कई महीने चक्कर लगाती रही लेकिन थाना ठाकुरगंज पर पीड़िता की सुनवाई नहीं हुई आखिर लगभग 4 महीने चक्कर लगाने के बाद 28 अगस्त 2021 को पीड़ित महिला का मुकदमा संख्या 507 व 527 धारा 376 और पास्को एक्ट में पंजीकृत हुआ पीड़िता का मेडिकल भी हो चुका है, पीड़िता जांच अधिकारी (विवेचक) अवनीश सिंह एसआई से लेकर थाना ठाकुरगंज स्पेक्टर और चौक एसीपी से मुलाकात कर चुकी है *आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर चुकी है*पीड़िता चाहती है कि उसका मामला जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाए और आरोपी को उसके गुनाह की सजा दिलाई जा सके लेकिन पीड़िता का आरोप पुलिस नहीं कर रही है आरोपी की गिरफ्तारी जबकि धारा 376 और पास्को एक्ट में तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान है अब देखना दिलचस्प होगा *लखनऊ पुलिस कमिश्नर महोदय पीड़िता को कब दिलाएंगे इंसाफ*
लखनऊ -पीड़ित महिला ने विधानसभा पर धरने का किया ऐलान

