लखनऊ -किसान सम्मान निधि के लाभ के लिए आधार नंबर सही कराने का आज आखिरी

by | Sep 27, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*किसान सम्मान निधि के लाभ के लिए आधार नंबर सही कराने का आज आखिरी मौका

*लखनऊ-:=======आधार नंबर गलत होने या बैंक खाते और आधार में दी गई जानकारी समान ना होने की स्थिति में तमाम किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार इन त्रुटियों के सुधार और डाटा दुरुस्त कराने के लिए मौके देने जा रही है।पीएम किसान समाधान अभियान के तहत 25 सितंबर और 11 से 13 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलेगा। कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. देवेश चंद्र चतुर्वेदी ने कृषि निदेशक और प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। जिन किसानों का आधार नंबर का अन्य जानकारी सही नहीं है, वे 25 सितंबर को कार्यालय अवधि में अपने विकास खंड के राजकीय बीज गोदाम पहुंचकर अपना डाटा दुरुस्त करा सकते हैं। यह व्यवस्था 11 से 13 अक्तूबर को भी रहेगी। इस पीएम किसान समाधान अभियान की जानकारी अधिकाधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।