अमेठी -बाल विकास परियोजना के अंतर्गत मनाया गया पोषण अभियान

by | Sep 29, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बाल विकास परियोजना के अंतर्गत मनाया गया पोषण अभियान

अमेठी: जनपद में दिनांक 27-9-2021दिन सोमवार को विकासखंड शुकुल बाजार के अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों के साथ-साथ दखिनगांव सेक्टर में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत पोषण अभियान व गोद भराई कार्यक्रम एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन दक्षिण गांव सेक्टर की आंगनबाड़ियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पूरे जीततिवारी पर 14 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए पोषण अभियान से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी देते हुए तथा इसी के साथ साथ 7 माह आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार आयोजित किया गया इस अवसर पर महिलाओं ने कला संगीत के द्वारा आयोजन को रोचक बनाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए फूलों की रंगोली पोषण कलश एवं पोषण थाली को स्थापित किया गया आपको बताते चलें पोषण अभियान के अंतर्गत स्थानीय खाद्य पदार्थों की जानकारी बच्चों का वजन लेते हुए सैम तथा मैम बच्चों की पहचान करना एवं 10 प्रकार के खाद समूह के बारे में जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण के दौरान लक्षित परिवारों को दी जा रही है कार्यक्रम को सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए ब्लॉक अकाउंट रीचसमन्वयक मनोज कुमार त्रिपाठी, सुपरवाइजर लक्ष्मीपति सुपरवाइजर सरस्वती देवी आंगनवाड़ी शशि कला , रेखा गिरी ,सुमन लता ,सुमन पाल, रामेश्वरी, शालिनी बाला ,गीता मिश्रा ,कंचन कुमारी ,एकता, कमलेश पाल ,सुमन पाल ,पूनम शुक्ला ,पिंकी मिश्रा ,सरला सिंह, मीना सिंह ,शीलम मिश्रा, सबनूर बानो ,गायत्री तिवारी ,के साथ सेक्टर दखिनगांव समस्त आंगनबाडी व सहायिका एवं पप्पू तिवारी उपस्थित रहे