इटावा जिले में मंगलवार को इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने गेट बंद कर अध्यापकों को कॉलेज में आने से रोक दिया। छात्र लगातार कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में पानी की समस्या है। यही नहीं मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं।छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के प्रवेश पर रोक लगा दी। गेट बंद कर नारेबाजी की। कॉलेज के डीन ने बताया कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए नगरपालिका से लगातार पानी के टैंकर मंगाए जा रहे हैं।
इटावा -इंजीनियरिंग छात्रों ने गेट बंद कर अध्यापकों को रोका, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

