!पहला सीतापुर : एक तरफ योगी सरकार हर साल लाखों करोड़ो पेड़लगाने का संकल्प लेकर पेड़ो को लगवा रही है वही उन्ही के कर्मचारियों द्वारा चंद रुपयों के खातिर हरे भरे बहु उपयोगी पेड़ो पर खुले आम आरा चलवाया जा रहा है यह चिंता का विषय है ताजा मामलातहसील महमूदाबाद के थाना सदरपुर के अंतर्गत अवैध कटान का सिलसिला आए दिन बना रहता है हरे पेड़ों पर आरा चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं वन माफिया आम नीम महुआ शीशम सागवान के कम आयु के पौधों पर बेखौफ होकर चला देते हैं आरा शुद्ध वातावरण को तोड़ने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है अगर ऐसा ही सिलसिला चलता रहा तो शुद्ध वातावरण आंखों से ओझल हो जाएगा आए दिन नई नई बीमारियां उत्पन्न होती रहेंगी वन विभाग काऊ कमाऊ नीति के चलते लापरवाही से काम करते नजर आ रहा है बताते चलें कि तहसील महमूदाबाद के थाना सदरपुर के अंतर्गत शमसाबाद गांव में हरे आम के करीब 20कलमी पेड़ो को वन बिनहाग व उद्यान विभाग की संलिप्तता के चलते काट लिया गया और 15 पेड़ो का परमिट दिखाया गया जबकि नए कलमी पेड़ो का परमिट कैसे जारी हो गया यह जांच का विषय है क्षेत्र में अवैध कटाई का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिसके चलते आम जनमानस परेशान हो गया है लेकिन मामला जब सामने आता है तो कहीं वन विभाग की लापरवाही तो कहीं पुलिस की सहमति नजर आती है जिससे विवश आम जनता क्या कर सकती है रखवाली करने वाले ही रखवाली नहीं कर पा रहे तो आम जनमानस क्या कर पाएगा उच्चाधिकारियों को ऐसे अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि हरे पेड़ पौधे शुद्ध वातावरण बना रहे और लोग परेशानियों से निजात पा सकेंइस सम्वन्ध में वन क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद बसन्त कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि 15 पेड़ो का परमिट था अगर ठेकेदार और लकडकट्टो ने पेड़ ज़ियादा काटा है तो जो कुछ करना है कर लो जाकर हमारे पास इतना टाइम नही है कि हम जाकर देखे
सीतापुर -वन विभाग की खाउ कमाऊ नीति के चलते हरे आम के पेड़ों की कटान करने से बाज नहीं आ रहे हैं, वन माफिया

