लखनऊ -बच्चों ने राष्ट्रीय पोषण माह में निभाई अपनी जिम्मेदारी

by | Sep 30, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बच्चों ने राष्ट्रीय पोषण माह में निभाई अपनी ज़िम्मेदारी सेन्ट्रल एकेडेमी, जानकीपुरम में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को इस अभियान की अनिवार्यता से अवगत कराया गया । उन्हें स्वस्थ शरीर के लिए सही पोषण का महत्व समझाया गया। विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर बनाना तथा पोषण-थाली तैयार करना जैसे  क्रियाकलाप विभिन्न कक्षाओं में कराए गए। विद्यालय द्वारा भोजन सामग्री एकत्र किया गया तथा उन्हें विद्यार्थियों द्वारा ज़रूरतमंदों में वितरित कराया  गया ।