आज शहीद लालबाग पार्क में युद्ध में कवरेज के दौरान शहीद हुए पत्रकार की याद में शोकसभा का आयोजन

by | Jul 19, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*सीतापुर शहर में स्थित शहीद लालबाग पार्क में आज पत्रकार दानिश व पत्रकार रोहित सरदाना की याद में शोकसभा आयोजित की गई।अफगानिस्तान के प्रांत कंधार की सीमा पर अफगानिस्तान सैनिक व तालिबानी आतंकवादियों से हो रहे युद्ध में पत्रकार दानिश हो रहे युद्ध की कवरेज कर रहे थे उसी समय दानिश के ऊपर भी हमला किया गया जिसमें वह शहीद हो गए।बताते चलें की पत्रकार दानिश पूर्व में भी इनके ऊपर कई बार हमले हो चुके हैं जिसमें वह बच गए थे पर उस दिन हुए हमले में पत्रकार दानिश नहीं बच पाए।इसी तरह एक पत्रकार कवरेज के दौरान शहीद हो गया वहीं दूसरी तरफ कोरोना काल में महामारी के दौरान भी न्यूज़ को लोगों तक पहुंचाने के दौरान कोरोना से पत्रकार रोहित सरदाना की मृत्यु हो गई थी।आज अनेक समाजसेवियों व पत्रकारों के द्वारा शोक सभा में शहीद हुए पत्रकार दानिश सिद्दीकी के बारे में बताया गया व 2 मिनट का मौन रखकर दोनों पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज मस्त रहमानी, एडवोकेट आशीष मिश्रा,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ संवाददाता रीडर टाइम्स न्यूज़ पवन कुमार अग्रवाल,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष समर अग्रवाल, अखिल भारतीय व्यापार मंडल पदाधिकारी अब्दुल कयूम अंसारी, रजनीश मिश्रा, पत्रकार हरीराम अरोड़ा, चरणजीत सिंह,पत्रकार मनोज वैश्य,अरुण वैश्य, मो॰आदिल,सविता व अन्य कई पत्रकार साथी व समाजसेवी शोक सभा में मौजूद रहे।