यूपी -थाने में तैनात हेड मुहर्रिर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

by | Oct 2, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

एटा जिले के जलेसर थाने में तैनात 59 बर्षीय हेड मुहर्रिर राजवीर सिंह ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्म हत्या कर ली।हर दिन की तरह राजवीर अपने कमरे में रात का भोजन कर सोए थे।सुबह होते ही थाने के ऑफिस हेड मुहर्रिर राजवीर नहीं पहुंचे तो साथी पुलिस कर्मी कमरे पर पहुंचे कमरा अंदर से बंद था।आवाज लगाने पर कमरा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका हुई।दरवाजे खोलकर देखा गया तो राजवीर का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया ।और आलाधिकारियों को सूचना की गई।सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह मौके पर पहुंचे घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच के आदेश दिए।उन्होंने बताया राजवीर सिंह का पैतृक गांव अलीगढ़ जनपद के छर्रा थाना क्षेत्र के हमीरपुर है।राजवीर 1962 में पुलिस फोर्स में भर्ती हुए थे।संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया है घटना किन परिस्थितियों में हुई है उसकी जांच कराई जा रही है।हेड मुहर्रिर डायविटीज था दवाओं का सेवन अत्यधिक करते थे।दो बच्चे हैं समय-समय पर परिजन आते-जाते रहते थे।वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया रात नौ बजे बीडियो काल के जरिये बात हुई थी सब कुछ ठीक था।घटना की सघनता से जांच कराने की परिजनों ने मांग की है।उदयशंकर सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा)**