थाना इनायतनगर पुलिस की मौजूदगी में विपक्षी जबरन ईट भट्ठे से ईंट निकासी करते हुए आये नजर।मिल्कीपुर
अयोध्या।तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा ब्रह्मनान पूरे शंकर शुक्ल निवासी राधेश्याम शुक्ला पुत्र श्रीपाल शुक्ला ने स्थानीय थाना इनायतनगर पुलिस व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मेरे भदोखरा ग्राम सभा की गाटा संख्या 141 में स्थित रजिस्टर्ड ईट भट्टा काफी दिनों से चल रहा है जिस पर विपक्षी सुरेंद्र कुमार तिवारी पुत्र राम अनुज तिवारी निवासी लहरापुर तहसील सोहावल मेरे भट्टे पर जबरन कब्जा करा कर पुलिस की मौजूदगी में भट्ठे से ईंट निकाली जा रही है जिसकी शिकायत पूर्व में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर एसएसपी अयोध्या से की गई लेकिन जनप्रतिनिधि के दबाव के चलते स्थानीय पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है उल्टे मेरे भतीजे को ही शांति भंग में चालान कर दिया गया ।पीड़ित ने बताया कि यदि प्रशासन द्वारा मेरे भट्ठे पर विपक्षी द्वारा किए जा रहे जबरन कब्जे व ईट निकासी नहीं रोकी गई तो 3 अक्टूबर को पीड़ित द्वारा प्रशासन के रवैए से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर लेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की होगी।

