अयोध्या -प्रधान क्षेत्र पंचायत संघ की बैठक में शुभेन्द्र प्रताप सिंह (बाबुल) बनाए गए जिला अध्यक्ष

by | Oct 4, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या* बीकापुर अयोध्याप्रधान क्षेत्र पंचायत संघ के बैनर तले अयोध्या जिले की क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक आज बीकापुर के गौरव मैरेज लान में की गई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रांतीय अध्यक्ष लखनऊ मध्य के अनूप पांडे जी ने की। बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नवनीत शुक्ला ।सभा को संबोधित करते हुए अयोध्या जिले के क्षेत्र पंचायत संघ के उपाध्यक्ष राहुल पांडे ने बताया कि बरसात के कारण बैठक शुरू होने में थोड़ा विलंब जरूर हुआ लेकिन बरसात में भी आप लोगों ने जो उपस्थिति दर्ज कराई है वह सराहनीय है। अब आप लोगों की लड़ाई शुरू हो चुकी है सरकार से लड़कर अपना हक जरूर लेना है।प्रांतीय उपाध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य लखनऊ मध्य के अनूप पांडे जी ने अपने संबोधन में पधारे सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि सारे ब्लाकों में संगठन का काम पूरा हो चुका है आप लोगों को किसी प्रकार की समस्या हो तो अपने अध्यक्ष से बात बात करें अब हम लोगों के सम्मान की लड़ाई शुरू हो चुकी है क्योंकि हम जनप्रतिनिधि चुने गए हैं लेकिन अपने क्षेत्र में कोई भी सार्वजनिक काम नहीं कर पाते इसलिए जनता को जवाब देना मुश्किल होता है। हमारी लड़ाई सरकार से है।जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उचित मानदेय, तथा ग्राम पंचायत में काम करने की उचित हिस्सेदारी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए अलग से निधि की व्यवस्था, हमारी मांग है वहां उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अयोध्या शुभेन्द्र प्रताप सिंह (बाबुल) ने कहा कि जो सम्मान आप लोगों ने हमें दिया है इसके लिए हमारी तरफ से बहुत-बहुत आभार, साथ ही मैं वादा करता हूं आप लोग जहाँ भी हमें याद करेंगे 1 घंटे में उपस्थित मिलूंगा। आप लोगों को किसी नेता या कर्मचारी की डरने की जरूरत नहीं है आप अपने पद को पहचानिए अपने हक के लिए जो भी लड़ाई होगी उसमें आप लोगों की साथ सबसे आगे खड़ा मिलूंगा अंत में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवनीत शुक्ला जी ने अपने अशीर्वचनो से संबोधित करते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं ,आपको सम्मान मिलने वाला है आप लोग आने वाले 6 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचे, जहां हम लोग अपना हक लेने के लिए एक मांग पत्र ज्ञापन के रुप में माननीय मुख्यमंत्री जी को सौपेंगे।अंत मे सभा की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा की कार्यवाही समाप्त की गई।