- फुरसतगंज अमेठी : ब्लॉक बहादुरपुर ग्राम सभा खालिसपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक बनने के 20वर्ष पूरे होने पर बूथ संख्या 343 खालिसपुर में बूथ अध्यक्ष दुखी कोरी , व बूथ संख्या बूथ संख्या 363 केसारिया सलीमपुर बूथ अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा व बूथ 364 के बूथ अध्यक्ष अतुल तिवारी केसारिया सलीमपुर व बूथ अध्यक्षों उडवा राम कुमार मौर्य ने जिला मंत्री श्रीमती नीलम भारती,सेक्टर संयोजक नवावा रवीन्द्र प्रसाद कनौजिया, सेक्टर प्रभारी उमेश कोहली, पूनम , एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मोदीजी को बधाई संदेश लिखकर भेजा। *नीलम भारती ने बताया* कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा बनने के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख लाभार्थियों ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को पोस्टकार्ड पत्र लिखकर धन्यवाद ज्ञापित किया और जनपद अमेठी में जगदीशपुर सीएचसी परिसर में तैयार ट्रॉमा सेंटर , बोइंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए गए 200 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट, बरौलिया ग्राम पेयजल योजना, धनापुर ग्राम पेयजल योजना, केजीबीवी में बनाए गए कंप्यूटर लैब, पूरे शोहरत सिंह गांव में 80.14 लाख रुपये से बनने वाले किसान कल्याण केंद्र , 50 बेड का आयुष अस्पताल जनता को समर्पित किया।साजिदा बानो ने लिखा की आदरणीय प्रधानमंत्री आपके जनसेवक बनने के 20 वर्ष पूरे होने की हार्दिक बधाई मै आपको अवगत कराना चाहती हूँ कि हमें जन कल्याण कारी योजनाओं के अन्तर्गत मुफ्त में रासान,प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन और मुफ्त में कोविड टीकाकरण नि:शुल्क लाभ प्राप्त हुआ है मै आपकी बहुत बहुत आभारी हूँ इसी तरह अफसाना, मो. अजीज, रामपाल, कैलाश चंद, दुखी लाल, राम समुझ,अनुसुइया , पूनम भारती ने बताया कि मेरे पती को मत्स पालन हेतु अनुदान प्राप्त हुआ और आदि लोगों ने आभार व्यक्त किया!
अमेठी -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक बनने के 20वर्ष पूरे होने पर बधाई संदेश लिखकर भेजा – नीलम भारती

