अयोध्या -दो लाख की चोरी के मोबाइल के साथ 15 हजार का इनामी बदमाश व उसका साथी गिरफ्तार

by | Oct 7, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या=पुलिस ने दो लाख की चोरी के 19 मोबाईल के साथ 15 हजार इनामियां बदमाश व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के उपर विभिन्न थानों में 21 मुकदमें तथा उसके साथी के उपर पांच मुकदमें पंजीकृत है।* *इनके पास से चोरी के अन्य समानों की बरामदगी भी की गयी है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।* *एसएसपी शैलेष कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना पटरंगा में थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अब्दुल मन्नान उर्फ भिन्न निवासी ग्राम नेवरा थाना मवई व उसके साथी श्रवण उर्फ राका निवासी ग्राम भुडेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को अशरफपुर गंगरैला मोड़ रानीमऊ के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी के 19 मोबाइल, चोरी की मोटरसाईकिल, चांदी का सिक्का, 2160 रुपये बरामद किये गये।* *अब्दुल मन्नान के खिलाफ थाना मवई में गोवध निवारण अधिनियम व चोरी की धाराओं कई मुकदमें पंजीकृत है। वह शातिर अपराधी है। वहीं श्रवण के खिलाफ पटरंगा में दो तथा जनपद बाराबंकी के थाना रामसनेहीघाट में तीन मुकदमें पंजीकृत है।