सीतापुर -सड़क हादशे में मां और बेटे की हुई मौत दो लोग घायल

by | Jul 19, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतपुर : कोतवाली बिसवां इलाके के ग्राम कुतुबपुर के निकट सड़क हादसे में एक मां व उसके मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम हेतु भेज दिया है सोमवार को ग्राम रहिका थाना रामपुर कलां निवासी मो राजिष अपनी पत्नी सहरुन व चार माह के बच्चे के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर थाना रेउसा के एक गांव में अपनी ससुराल जा रहा था अभी वो अपने गांव से निकल कर ग्राम कुतुबपुर स्थित नहर के किनारे चल रहा था आगे ईंट से लदा ट्रैक्टर जा रहा था।पीछे से आ रहे बाइक सवार राजिष ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और इसी बीच उसकी मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आने से राजिष की पत्नी सहरून उसका बेटा शुएब की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राजिष गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और ट्रैक्टर छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक रमाकांत पुत्र रामपाल को पकड़ लिया।भागने के चक्कर में रमाकांत भी गिरकर घायल हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिसवां पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।