बीकापुर डाकघर में आधार कार्ड के लिए 200-300 की अवैध वसूली
बीकापुरअयोध्या : निवासियों एवं परिवारों की जन-सांख्यिकीय एवं सामाजिक-आर्थिक सूचनाओं का डेटाबेस तैयार करने के लिए शुरू की गई जन-आधार “एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान” योजना को भी भ्रष्टाचारियों की नजर लग गई है । बीकापुर कस्बा में स्थित डाकघर बीकापुर में आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है।यहां पर कई बिचौलियों व दलालों के बिना आधार कार्ड नया बनाने व संशोधन करने का कार्य नहीं किया जाता हैं। यहां आधार बनाने वाले आपरेटर आने वाले लोगों से आधार कार्ड बनवाने के एवज में दो सौ से लेकर तीन सौ रुपए तक की अवैध वसूली कर रहे है। इधर फैजाबाद पोस्टआफिस के हेड आफिसर सब कुछ जान कर भी धतराष्ट बने हुए है। लेकिन उक्त अधिकारी इन कर्मचारियों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है, जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि उक्त कर्मचारियों को इन्ही बड़े साहब ने संरक्षण दे रखा है और यह भी अवैध कमाई में हिस्सेदारी निभा रहे

