यूपी कॉलेज में कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं का आईसीएआर मान्यता के लिए चल रहा बेमियादी धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। मगर कॉलेज प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन अपनी बात पर अड़ा है, एलडीआई दाखिल करने के लिए दस दिन का समय मांगा जा रहा है। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन द्वारा शुक्रवार तक एलोआई दाखिल नहीं किया गया तो सोमवार से काउंसिलिंग बाधित करने की चेतावनी दी है। छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री शिवम सिंह बाबू ने कहा कि रजिस्ट्रेशन दाखिल करने की प्रक्रिया में एक से दो दिन लगना चाहिए, परंतु महाविद्यालय दस दिन का समय मांग रहा है। धरना प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष निशांत सिंह, महामंत्री शिवम सिंह, समीर सिंह, विशाल गौरव गोलू, उत्तम सिंह राठौड़, सुधीर सिंह, प्रतीक उपाध्याय, संगमा,सूर्य प्रताप सिंह, अभय सिंह निक्कू, सिद्धार्थ सिंह, सोमवंशी नीतीश सिंह, प्रसून सीमा श्वेता, पूजा, प्रिया, आयुषी आदि सहित कृषि विज्ञान के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
वाराणसी -कॉलेज के छात्र चौथे दिन भी धरने पर बैठे रहे

