सीतापुर -कृषि बीज भंडार में आयोजित कैंप हवा-हवाई,सैकड़ों किसानों को नहीं मिल रही सम्मान निधि

by | Oct 22, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मिश्रिख। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की किस्त किसी कारण से रुकी हुई हैं। उनके लिए उत्तर प्रदेश कृषि विभाग राज्य के सभी विकास खंडों में ही 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक तीन दिन का पीएम किसान समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। मिश्रिख क्षेत्र के विकास खंड में कृषि बीज भंडार में आयोजित कैंप हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। शिविर में एक दो गांव के कर्मचारी उपस्थित मिले। लेकिन मिश्रिख देहात आदि कई गांव की कर्मचारी नदारद थे जिससे किसानों में आक्रोश दिखाई दिया जबकि मिश्रिख विकासखंड में 71 गांव हैं। राजेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार, विमल कुमार, आलोक, नीरज, धीरज, बालक राम आदि ने बताया कि सरकार द्वारा कैंप तो लगवाए गए लेकिन यहां पर कोई भी सुनने वाला नहीं मिला।आपको बता दें मिश्रिख क्षेत्र के कृषि बीज भंडार में कंप्यूटर पर गलत फीडिंग के चलते सैकड़ों किसान आज भी सम्मान निधि के लाभ से वंचित चल रहे हैं जिनको अभी तक सम्मान निधि की एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी करने पर पता चलता है कि सर्वर नहीं है या आपका कागज शासन में लगा हुआ है, जब पैसा आएगा आपको मिलेगा। आशीष कुमार ने बताया कि कई बार निदेशक अरविंद कुमार वा कृषि अधिकारी मिश्रिख प्रभारी ओम प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शासन में लगा हुआ है। सूचना अधिकार के अंतर्गत जानकारी मांगी गई लेकिन कोई लिखित जानकारी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई शासन के द्वारा कोई भी पैसा प्राप्त नहीं हो रहा है कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। मिश्रिख क्षेत्र के किसानो ने मांग की है कि किसान सम्मान निधि की जांच कर किसानों को सम्मान निधि दिलाई जाए।