लखनऊ -सेना के पदाधिकारियों को हिरासत में लिया

by | Oct 22, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

इंटरनेशनल सुभाष सेना की ओर से गुरुवार को आजाद हिंद सरकार का स्थापना दिवस मनाया गया। परिवर्तन चौक, नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास आयोजित इस कार्यक्रम में सुभाष सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने केंद्र व राज्य सरकार से प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) को युवा कल्याण विभाग से अलग किए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को नियमित किया जाए। महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने 21 अक्टूबर और 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। सुभाष सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस ने शाम पांच बजे कार्यक्रम में आकर सेना के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। मशाल जुलूस के लिए किए गए इंतजाम को तोड़ दिया। सभी को थाने ले गई। यहां पर उन्हें रात में छोड़ा गया। इस कार्यक्रम में पीआरडी जवान भी शामिल रहे।