सीतापुर -ईद उल अजहा के मद्देनजर AIMIM पार्टी के यूथ जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

by | Jul 19, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतापुर बिसवां-ईद उल अजहा के मद्देनजर AIMIM पार्टी के यूथ जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।बिसवां नगर सीतापुर आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के यूथ जिलाध्यक्ष कासिफ अंसारी ने आने वाले तेव्हार ईद उल अज़हा के मद्देनजर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसवां अनुपम मिश्रा को सौपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि ईद उल अज़हा पर ईदगाह में नमाज़ पढ़ने ,और मस्जिदों की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों की सफाई कराने एवंम अधिकारियों को कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए स्पष्ट आदेश दिए जाएं । जिससे यह तेव्हार शांतिपूर्वक मनाया जा सके।इसके साथ ही ज्ञापन में कहा गया कि ईद उल अज़हा में कुर्बानी व नमाज में किसी प्रकार की बाधा उतपन्न न हो इसके लिए जिम्मेदारों को जल्द से जल्द निर्देशित करने का कष्ट करें।