बिसवां सीतापुर: कसबे के मोहल्ला दायरा में नूरी मस्जिद के सामने 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया | जिसकी निजामत मौलवी इस्माइल कादरी ने की | जलसे का आगाज हाफिज कुरबान ने तिलावते कलाम पाक से किया | इस अवसर पर हाफिज जीशान बरकाती, हाफिज कमालुद्दीन बरकाती, सज्जाद कादरी, शाहबाज कादरी आदि ने नतिया कलाम पेश किया |इस मौके पर ख़िताब करते हुए मौलाना अनवार हुसैन कादरी ने कहा कि जब इंसानियत कराह रही थी, यतीमों का हक़ मारा जा रहा था, बात बात पर खून की नदियाँ बहाई जा रही थी, बच्चियों को जिन्दा दफ़न किया जा रहा था ऐसे नाजुक दौर में अल्लाह ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम को इस दुनिया में भेजकर इंसानियत पर अहसान किया | उन्होंने कहा कि आज बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा दिया जा रहा है जबकि ये नारा हमारे नबी 14 सौ साल पहले हमारे नबी ने बेटियों को बचाने के लिए दिया था | उन्होंने कहा कि अगर दुनिया में इज्जत तरक्की के साथ रहना चाहते हो तो नबी पाक के दामन तले आ जाओ तुम्हे कामयाबी मिल जाएगी | जलसे में मौलाना फैजान कादरी, मौलाना जीशान, मौलाना सुबग्तागीन, हाफिज अय्यूब ने भी खिताब किया | इस अवसर पर रफीक अहमद,पप्पू, सय्यद हुसैन कादरी, शीबू, बबलू, मुन्ना,दानिश,जुबैर, हस्स्सन रजा आदि मौजूद रहे |
सीतापुर -रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का हुआ आयोजन

