लखनऊ -यूपी विधानसभा चुनाव 2022 ,सपा,बसपा,कांग्रेस और आप नेताओं ने थामा बीजेपी का हाथ, स्वतंत्र देव बोले- पिछली सरकारों में सिर्फ अराजकता थी

by | Oct 24, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती | 0 comments

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसी भी तरह से कसर छोड़ना नहीं चाहती है यही वजह है कि अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में सपा,बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि ये सभी नेता भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी में सदस्यता ली है।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की आज भाजपा जॉइन करने वाले लोग प्रतिष्ठित हैं, सभी का भाजपा में स्वागत करता हूँ। इनको पीएम नरेंद्र मोदी में विश्वास है। इस राज्य को शक्तिशाली और मजबूती प्रदान कर सके उस पर इन्होंने भरोसा दिखाया है। लोगों ने सपा, बसपा का भी शासन देखा है, तब दिन में कोई बेटी स्कूटी से नहीं निकल सकती थी। समाज में अराजकता थी और कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आज योगी सरकार में कोई भी बेटी रात 12 बजे भी कहीं से जा सकती है, महिलाओं को सम्मान मुख्यमंत्री योगी ने दिया है।*इन्होंने थामा भाजपा का दामन*कन्नौज से इंद्रेश सिंह पूर्व विधायक,पूर्व कांग्रेस नेता शशिलता चौहान, अंकुर राज तिवारी, उमेंद्र कुमार वर्मा, सतीश कुमार पूर्व विधायक नगीना, छोटे सिंह चौहान बसपा, रंजन कुमार चौधरी बसपा, मीना कुमारी हरदोई प्रत्याशी बीएसपी, नीरज कुमार बसपा, सुशील चौधरी सहारनपुर कांग्रेस, कुलदीप भाटी मेरठ बसपा, महेश तिवारी जालौन ब्राह्मण नेता, रोहित सक्सेना आम आदमी पार्टी, गिरीश अवस्थी जालौन बसपा, रोहित रवि बिजनौर कांग्रेस, संयुक्ता चौहान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।