मानपुर(सीतापुर)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक अभियुक्त को नाजायज असलहे व जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ थाने में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उपनिरीक्षक उमरावसिंह ने बताया हमराही कांस्टेबल नजरुल हसन, अमित मांगट व सचिन कुमार के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान बिसेण्डी करिया पुर तिराहे के पास एक संदिग्ध ब्यक्ति को रोक कर तलाशी ली गई। जामा तलाशी में उसके पास से एक तीन सौ पंद्रह बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुवा। पूछने पर उसने अपना नाम व पता आसिफ पुत्र मंगू निवासी क्योंटी बादुल्ला बताया। पुलिस संबंधित धाराओं में अग्रिम कारवाई कर रही है।
सीतापुर -नाजायज असलहे के साथ शातिर गिरफ्तार

