सीतापुर – कस्बा बिसवां में गंगा जमुनी तहजीब की अनेकों मिसालें कायम हैं। जोरदार जवाबी कीर्तन के दौरान गंगा जमुनी तहजीब का बेमिसाल नजारा देखने को मिला। यहां कीर्तन का शुभारंभ हिंदू मुस्लिम धर्मावलंबियों ने संयुक्त रूप से किया। वहीं कस्बे की इस परंपरा को जीवंत बनाए रखा। इसकी कस्बे में चहुं ओर सराहना हो रही है। जोरदार जवाबी कीर्तन में मुस्लिम समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।नव दुर्गा जागरण मंच अमरनगर बिसवां द्वारा मां दुर्गा मंदिर परिसर में जोरदार जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें हैदरगढ़ की ज्योति कमल व कानपुर के शम्भू हलचल के बीच जोरदार जवाबी कीर्तन का महा मुकाबला हुआ।श्रद्धालु भक्त कटपीसों , सवाल जवाब एवं भक्तिमय गीतों को सुनकर भाव विभोर हो गए। इससे पूर्व मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती कर मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सेउता इंजीनियर मो नसीम, भोलानाथ बाजपेयी एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य रईस अहमद,प्रधान बक़रीदी खां , शराफत अंसारी,वीरेश मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि इंजीनियर मो नसीम ने कहा कि हमारी संस्कृति आपसी भाईचारे, सहयोग के साथ गंगा-जमुनी तहजीब की है। हमें आपस में सामाजिक सोहार्द्र एवं भाईचारे को कायम रखते हुए मिल जुलकर रहना चाहिए। हमारे मिजाज से आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बढे। उन्होंने कहा कि सभी समाजों का गठजोड एवं परस्पर सद्भाव मजबूत हो। यहां गंगा जमुनी तहजीब का शानदार नजारा देखने को मिला है। ज्योति कमल एवं शम्भू हलचल ने वाणी वंदना प्रस्तुत करने के उपरांत कीर्तन को ऊंचाइयां प्रदान की। वहीं भोर तक सवालों जवाबों की जबरदस्त टक्कर चलती रही। जवाबी कीर्तन को श्रोताओं ने बहुत सराहा। अंत में मुकाबला बराबरी पर छूटा। दुर्गा मंदिर परिसर को लाइट की झालरों से सजाया गया। पंडाल दूधिया रोशनी से लेकर कई प्रकार के रंगीन झालरों से सराबोर होकर झिलमिलाते हुए छटा बिखेरता रहा। वहीं मुख्य अतिथि इंजीनियर मो नसीम एवं समाजसेवी आशीष मिश्रा को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर आयोजक विजय कुमार बाजपेयी, सभासद रामनारायण मिश्रा,सुशील मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। ज्योति कमल और शम्भू हलचल के बीच चले जवाबी कीर्तन के मुकाबले का आनंद रात भर श्रोताओं ने लिया। संचालन विजय कुमार बाजपेयी ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भोलानाथ बाजपेयी, एडवोकेट,बबलू जोशी, गजेन्द्र शुक्ला, राजेंद्र बाजपेयी, वीरेश मिश्रा, शराफत अंसारी,प्रधान बक़रीदी खां,सईद मेम्बर,पवन मिश्रा,मुकुल शुक्ला,सभासद रामनारायण मिश्रा,अतुल त्रिवेदी, आशुतोष तिवारी,राजा बाजपेयी, गौरव,अनूप श्रीवास्तव, इसरार सहित बड़ी संख्या में कीर्तन प्रेमी मौजूद रहे।
सीतापुर – गंगा जमुना तहजीब पर बिसवां में हुआ जवाबी कीर्तन

