बिना परमिट जामुन के चार हरे पेड़ कटवाने के जुर्म में चार पर मुकदमा दर्जबिसवां नगर सीतापुर:जामुन के हरे भरे पेड़ों को काटने के जुर्म के 4 लोगो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गई है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली बिसवां क्षेत्र के ग्राम माढ़र मऊ निवासी जगतपाल पुत्र अशर्फी ने अपनी जमीन पर लगे 3 हरे भरे जामुन के पेड़ों पर बिना वन विभाग की परमिशन के आरा चलवा दिया,पेड़ काटकर ट्रालियों पर लादकर लकड़ी मंडी में बेचने के लिए लाए जा रहे थे कि इसी बीच वन विभाग व पुलिस को इसकी भनक लग गई।मौके पर वन विभाग व पुलिस की टीम ने पहुंचकर लकड़ी समेत ट्रालियों को कब्जे में लेकर कोतवाली बिसवां ले आयी और जगतपाल पुत्र अशर्फी,शिवसागर पुत्र बाबूराम,सईद पुत्र जैनू,महेश पुत्र गजोधर के विरूद्ध 4/10वन संरक्षण अधिनियम अधिनयम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।।
सीतापुर -बिना परमिट जामुन के चार हरे पेड़ कटवाने के जुर्म में चार पर मुकदमा दर्ज

