अयोध्या -एक ही दिन हुई तीन मौतों से झकझोर उठी नेतवारी गांव, सभा शोक में डूबे गांववासी

by | Oct 24, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*अयोध्या*तारुन ब्लाक के नेतवारी चतुरपुर गांव सभा मे शनिवार को हुई तीन लोगों की मौत गांव वासियो को झकझोर गयी। सबसे बड़ी घटना गांव निवासी धर्मेंद्र वर्मा पुत्र केशरी वर्मा 25 बर्ष के साथ हुई। जिनकी राजस्थान में डेंगू की बीमारी के चलते मौत हो गयी। रविवार को मृतक युवक की लाश घर पहुँची तो परिजन सहित क्षेत्र वासी अपनी आंखों के आँसू नही रोक पाये। इस परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन इस बर्ष धर्मेंद्र कि शादी करने वाले थे। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।इसके अलावा गांव के कोटवाधाम हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा शांति दास की भी बीमारी के चलते मौत हो गयी। तीसरी घटना गांव निवासी दलित कांशीराम की पत्नी की दिल्ली में ही पैर के हुये ऑपरेशन के बाद मौत हो गयी।सभी तीनो मौतों से गांव वासी स्तब्ध है।