बलरामपुर -सपा नेत्री शिल्पा राज के क्षेत्र भ्रमण में महिलाओं ने जुड़कर किया संवाद

by | Oct 24, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सपा नेत्री शिल्पा राज के क्षेत्र भ्रमण में महिलाओं ने जुड़कर किया संवाद क्षेत्र भ्रमण में महिलाओं ने एक स्वर में अबकी बार अखिलेश सरकार के लगाए नारे सपा नेत्री ने एक दर्जन गांव का किया तूफानी भ्रमणसपा नीतियों से ग्रामीणों को कराया अवगत बलरामपुर विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक दलों के दावेदार जनता की गणेश परिक्रमा में जुट गए हैं सदर विधानसभा सुरक्षित होने के नाते समाजवादी पार्टी से सपा नेत्री एवं महिला उपाध्यक्ष शिल्पा राज लगातार विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में तूफानी जन संपर्क करके जनता का दिल जीतने में जुटी हुई है महिला होने के नाते सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में जाकर महिलाओं से मिलकर उन्हें पारिवारिक सदस्य की तरह स्नेह एवं सम्मान देकर लोगों का दिल में जगह बना लिया है सपा नेत्री शिल्पा राज में सदर विधानसभा के विकासखंड बलरामपुर के भगवतपुर गांव में महिलाओं से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और समाजवादी पार्टी की नीतियों को उनके बीच रखकर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और सीधे पार्टी से जुड़ने के लिए अपील की है महिलाओं ने महिला नेत्री को अपने बीच पाकर काफी गदगद रही एवं भावुक होकर एक स्वर में अबकी बार अखिलेश सरकार बोलकर सपा को समर्थन देने की बात कही है बेटियों ने शिल्पा राज से सवाल किया कि नेताजी सपा की सरकार आएगी तो क्या कन्या विद्याधन समाजवादी पेंशन मिलेगा उन्होंने बड़ी सहजता से बेटियों महिलाओं के सवालों को बताया कि सपा सरकार ने पूर्व में जो योजनाएं लागू की थी उन सभी को फिर से सरकार आने पर लागू करेगी और जनता को फायदा देगी इसके बाद सपा नेत्री टीम के साथ वफावा राजघाट गांव में पहुंच कर महिलाओं से सीधा संवाद किया उन्होंने कहा कि आप सभी समाजवादी पार्टी से जुड़कर सपा की नीतियों को अपनाएं शासन में आने पर सबसे पहले महिलाओं बेरोजगारों बेटियों युवाओं के साथ किसानों बारे में सरकार ठोस कदम उठाकर उन्हें सीधे लाभान्वित करेगी सपा नेत्री को अपने बीच बेटियां और महिलाएं पाकर काफी खुश रहे और उनसे अपने समस्याओं को साझा किया इसी क्रम में ककरा कोलबा गांव में पहुंचकर गांव की महिलाओं ने अपने बीच उनका भव्य स्वागत करते हुए सदैव साथ देते रहने की बात कही है महिलाओं ने कहा की महंगाई बहुत हो गई है सरकार महंगाई पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है अबकी बार सपाही जनता का एकमात्र विकल्प है सपा नेत्री का कारवां बघनी बहादुरपुर गांव में पहुंचा जहां पर बेटियां और महिलाओं ने कई बिंदुओं को साझा किया साथ ही साथ कहा कि अखिलेश की सरकार थी तो बेटियों को कन्या विद्याधन महिलाओं को समाजवादी पेंशन युवाओं को रोजगार एवं नौकरी के अवसर किसानों को उपज का सही मूल्य मिलना आसान था लेकिन मौजूदा सरकार में ना गन्ने का भुगतान आसानी से होता है ना ही गेहूं धान क्रय केंद्रों पर बिना लाइन लगाए क्रय किया जा सकता है महिलाओं बेटियों ने कहा कि इस बार जरूर अखिलेश यादव की सरकार बनेगी इसी क्रम में भावनिया पुर गांव में एक सैकड़ा अधिक महिलाओं ने एकत्रित होकर सपा नेत्री शिल्पा राज से कई समस्याओं को साझा किया है सपा नेत्री ने जनसंपर्क के दौरान बहादुरपुर भवानीया पुर में कई जगह चौपाल लगाकर पुरुषों से संवाद किया सभी से जनसंपर्क के दौरान अपील किया कि वह समाजवादी पार्टी से जुड़े सपा की नीतियां हैं जनमानस के अनुकूल हैं उन्होंने कहा कि समाजवादी एंबुलेंस डायल 100 कन्या विद्या धन योजना बेरोजगारी भत्ता सहित तमाम योजनाएं समाजवादी पार्टी की ही देन है प्रदेश में सपा सरकार आई तो निश्चय ही महंगाई से निजात मिलेगी भ्रष्टाचार खत्म होगा युवाओं को रोजगार मिलेगा महिलाओं एवं बेटियों को समानता के अधिकार के साथ-साथ सुरक्षा भी मिलेग सपा नेत्री शिल्पा राज के जनसंपर्क अभियान का कार्बन के 2 दिन आगे बढ़ता जा रहा है अब जनता सीधे उनसे जुड़ रही है सपा नेत्री के क्षेत्र भ्रमण के दौरान सपा नेता दुर्गेश दुबे किसान यादव गोमती यादव सत्यदेव सिंह धर्मराज पाठक हरि शंकर यादव मोहन दयाल यादव राघव राम मनीराम वर्मा मीना देवी राधिका देवी गणपति रंजना आदि शामिल रहे हैं