गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर सेहरा गांव की रहने वाली एक महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व अन्य ससुराली जनों ने मारपीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की फरियाद की है।कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर सेमरा गांव की रहने वाली अंजली के मुताबिक वर्ष 2018 में उसका विवाह इसी थाना क्षेत्र के वैनिया गांव के रहने वाले हरिओम के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके पिता ने अपनी स्थिति के अनुसार दहेज भी दिया था।वर्ष 2019 में विदा होकर वह ससुराल आई थी। ससुराल पहुंचने के बाद उसे कम दहेज लाने के लिए ताना मारा जाने लगा और उससे दहेज में बाइक व टीवी की डिमांड की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोग उसे मायके छोड़कर चले गए।इस मामले को लेकर उसके पिता की तरफ से पंचायत बुलाई गई और ससुराली जनों को 50 हजार रुपये देकर सुलह समझौता कराते हुए उसे ससुराल भेज दिया गया। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चलने के बाद ससुराल के लोग फिर से दहेज की मांग करने लगे और पिछले 18 मार्च को एक बार फिर उसे मार पीटकर घर से भगा दिया गया।इसकी शिकायत लेकर वह देहात कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने भी उसकी बात नहीं सुनी। पीड़िता पिछले छह माह से अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है लेकिन ससुराल के लोग उसे परेशान पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा से मिलकर कार्रवाई की फरियाद की है। एसपी ने देहात कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गोंडा -मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

