बिसवां सीतापुरमुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बिसवां विकास खण्ड परिसर में 37 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह यादव ने सभी जोड़ो उपहार भेंट कर विदा किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना से गरीबों व असहाय की बेटियों की शादी विवाह में काफी मदद मिलेगी और शादियों में आने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी। पूर्व विधायक रामपाल यादव ने प्रदेश और केंद्र की तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बारे में व्यापक चर्चा करते हुए कहा इस महत्वाकांक्षी योजना से गरीबों की लड़कियों के विवाह में मैं होने वाली दिक्कतों से निजात मिली है जो सराहनीय है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ऐश्वर्य यादव ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में 24 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे सभी का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कराया गया उन्होंने बताया कि वधुओं को 35 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किया गया है तथा उन्हें दस हजार का गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रामपाल यादव एडीओ पंचायत शैलेन्द्र दीक्षित आलोक शुक्ला नागेन्द्र यादव :अनूप यादव, रिंकू यादव सचिन मौर्या होलीराम जेपी यादव पंचायत सिकरेटरी अंबिका प्रसाद सहित बड़ी संख्या में वर वधु के परिजन मौजूद रहे।
सीतापुर – मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में 37 जोड़े बंधे रिश्ते की डोर में

