*अयोध्या*तारुन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊँचगांव मुरावन टोला निवासी किसान रामनेवाज यादव की कीमती भैस खूंटे से खुलकर राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के लाइट कनेक्शन की लाइन के पोल में लगे अर्थ वायर में उतरे करेंट की चपेट में आकर मर गयी*। घटना के शिकार किसान की माली हालत ग्रामीणों ने दयनीय बतायी है।बताया गया कि तीन दिन पहले व्यायी भैस की बड़ी कीमत किसान को मिल रही थी।लेकिन उसने भैस बेचने से इंकार कर दिया था। घटना के बाद परिजन दुःखी है।ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव, बब्बन सिंह,दिनेश सिंह, हीरालाल मौर्या,बलराम यादव,रोशनलाल, ने बताया कि पीड़ित किसान दूध बेचकर घर का खर्च चलाता था।पीड़ित ने मामले की मुख्यमंत्री 1076 पोर्टल के साथ स्थानीय थाना पुलिस में की है। ब्लाक के पशु चिकित्साधिकारी डा0 लालमणि प्रजापति ने बताया कि मृतक भैस का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की कार्यवाही की जा रही है।
अयोध्या -बिजली पोल के अर्थ वायर में उतरा करंट भैंस की मौत

