अयोध्या -लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे नागरिक

by | Oct 26, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*भेलसर(अयोध्या)रुदौली रेलवे स्टेशन मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के लापरवाह रवैया के चलते आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।विदित हो कि कई बार शिकायतों के बाद इस मार्ग का निर्माण चालू हो गया,लेकिन विगत कई दिनों से कार्य बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग निर्माण से पहले दोनों तरफ नाली का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है,लेकिन नाली निर्माण का कार्य छोड़ कर विभाग द्वारा पहले सिर्फ सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जो चिंता का विषय है।अक्सर बारिश में नाली ना होने से सड़कों पर बुरी तरीके से जलभराव हो जाता है जिससे पैदल चलना तो दूर चार पहिया वाहन भी नहीं चल पाता है।विभाग कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर रही है जिसका खामियाजा आम नागरिकों को झेलना पड़ रहा है। खास बात हो यह है कि सरकार से भारी तनख्वाह पाने वाले लोक निर्माण विभाग के आला अफसर समस्याओं की अनदेखी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।