अयोध्या -मार्ग का निर्माण बंद होने से आम जनमानस परेशान

by | Oct 26, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*रुदौलीअयोध्या*रेलवे स्टेशन रुदौली मार्ग का निर्माण कार्य बंद होने से लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के लापरवाह पूर्ण रवैये से आम आदमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि बीते कई वर्ष से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग की दशा खराब चल रही है।इसके निर्माण की मांग स्थानीय निवासियों ने विधायक रामचंद्र यादव और लोक निर्माण मंत्री से की थी।इस मार्ग पर रहने वाले आशीष शर्मा,राजू व संजय पांडेय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ने निर्माण कार्य शुरू कराया था।मार्ग का निर्माण कार्य एक माह से बंद है।स्थानीय निवासी व स्टेशन जाने वाले यात्री रास्ते में कंक्रीट पड़े होने और रास्ते में जलभराव होने से परेशान हैं।जल की निकासी के लिए नाली निर्माण नहीं कराया गया है।नाली से पहले सीसी रोड बनानी शुरू कर दी।