लखनऊ -सेंट्रल बार एसोसिएशन की लखनऊ शाखा कार्यालय का उद्घाटन

by | Oct 26, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सेंट्रल बार एसोसिएशन की लखनऊ शाखा कार्यालय का उद्घाटन पुराने उच्च न्यायालय कैम्पस में सोमवार को विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता गण उपस्थित थे।सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी एवं महामंत्री बृजेश कुमार यादव की ओर से कहा गया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन की शाखा कार्यालय के खुल जाने से वकीलों को काफी सुविधा होगी। कार्यकारिणी की ओर से न्याय मंत्री बृजेश पाठक से आग्रह किया गया है कि वह समस्याओं को देखते हुए उनके निराकरण के लिए सरकार के सहयोग की आवश्यकता है। वकीलों ने कहा है कि परिसर में एक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा खासकर अधिवक्ताओं को विद्युत कनेक्शन देने में नरमी बरती जाए।