सीतापुर – जो प्रलय जैसी आपदा से पीड़ित क्षेत्र, हजारों परिवार खुली सड़क पर रहने को विवश

by | Oct 26, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सकरन सीतापुर जल प्रलय जैसी आपदा से पीड़ित क्षेत्र में क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुनील वर्मा बाढ़ पीड़ितों का समूचा दर्द तो नहीं बांट पाएंगे लेकिन आम जनमानस के दर्द भरे आंसू पोंछने के लिए तत्पर दिखाई पड़ रहे हैं गांजर क्षेत्रों में बैराजों से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी सीतापुर जनपद की लहरपुर तहसील और बिसवां तहसील मैं प्रवेश कर चुका है जिसके चलते पूरे क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची हुई है हजारों हेक्टेयर जमीन जलमग्न है वही सैकड़ों गांव के हजारों परिवार गांव छोड़कर खुली सड़क पर रहने के लिए विवश है लोग पक्के बने मकानों की छतों पर डेरा जमाए हुए हैं चार दिन बीत जाने के चलते अब उन्हें भोजन पानी प्रकाश सभी की पर्याप्त समस्या हो रही है।इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने तंबौर और सकरन मुख्यालय पर सिरकिडा के चकलेबाबा स्थान पर लोगों के भोजन के लिए अनवरत रसोई चलाने का काम शुरू कर दिया है जहां से भोजन तैयार होकर के क्षेत्र के विकासखंड बेहटा और सकरन के गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किया जा रहा है इसी क्रम में सीतापुर सांसद राजेश वर्मा जी के साथ विधायक सुनील वर्मा ने भी बेहटा व सकरन विकासखंड के दर्जनों गांव का भ्रमण कर लोगों को राहत सामग्री भोजन पैकेट मोमबत्ती माचिस बिस्किट का वितरण किया गया।विधायक द्वारा किया गया यह प्रयास आम जनमानस के लिए वरदान साबित हो रहा है इस अवसर पर सांसद राजेश वर्मा व लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।बिधायक सुनील वर्मा ने जहां पर ज्यादा पानी से आवागमन बाधित था वहां पर खुद ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन और जरुरी सामग्री बितरण किया