ओंकार नाथ चौधरीवर्तमान परिस्थितियों में पासी समाज में बढ़ता असंतोष और आक्रोश -: भार्गव जी जनपद बलरामपुर सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम का आन लाइन आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख ओंकार नाथ चौधरी द्वारा आयोजित किया गया श्रावस्ती, बलरामपुर, लखनऊ, सीतापुर, फैजाबाद ,राय बरेली, प्रयागराज,इलाहाबाद, लखीमपुर खीरी, कानपुर आदि जनपदों से पासी समाज के साथी ने अपने अपने बिचारो को प्रकट किया राम हित भारती ने बताया कि समाज के उत्थान एवं विकास के लिए शिक्षा जरुरी हैमूल चन्द्र भार्गव ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास कर सकता है एवं प्रदेश में कई जनपदों में पासी समाज के ऊपर अत्याचार होने के कारण वर्तमान परिस्थितियों में पासी समाज में बढ़ता असंतोष और आक्रोश भी इस स्थिति में सभी पासी समाज को एकजुट होने की जरूरत हैबाबादीन पासवान ने कहा कि हमें नशा मुक्त समाज बनाना है इसके लिए गांव -गांव नशा मुक्त जागरूकता अभियान चलाया जाएगा इसके साथ गरीबों,श्रमिकों विधवाओं, किसानों को सरकारी गैर सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा समाजआर्थिक कमजोर होने के कारण समाज के बच्चे बाल श्रम करने के लिए भी विवस हैकार्यक्रम में अमृत लाल रायबरेली,ओंमप्रकाश, बलरामपुर,विश्राम पासवान श्रावस्ती, बाबा दीन अनिल कुमार, प्रमोद कुमार पासवान रामहित भारती विश्राम पासवान आदि लोगों ने प्रतिभाग किया । इसी के साथ श्री मूलचन्द भार्गव द्वारा मीटिंग का समापन किया गया ।
यूपी -वर्तमान परिस्थितियों में पासी समाज में बढ़ता असंतोष और आक्रोश -: भार्गव

