सीतापुर -महमूदाबाद,शौच के लिए घर से निकली महिला की मौत ,भाई ने लगाया हत्या का आरोप

by | Oct 26, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

रिपोर्ट-प्रदीप सिंह महमूदाबाद सीतापुर : जनपद सीतापुर की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोडरी मजरा बाबूपुर में आज सुबह शौच के लिए घर से निकली विवाहिता का शव गांव के पूरब में रामचंद्र के खेत में मिला। प्राप्त जानकारी अनुसार कोडरी निवासी देशराज गुप्ता की पुत्री फूलमती का विवाह एक वर्ष पहले दुल्लापुर थाना मानपुर के निवासी सरवन के साथ हुआ था। और फूलमती पिछले 15 दिनो से अपने मायके में रह रही थी ।और आज सुबह करीब 7:00 बजे फूलमती शौच के लिए गई थी। और जब काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 1 घंटे बाद फूलमती का शव गांव के पूरब दिशा में लगभग 200 मीटर की दूरी पर रामचंद्र के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। जिसका गला दुपट्टेn से कसा हुआ था। मृतक के भाई ने एक मुस्लिम लड़के को नामजद कर के बलात्कार कर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना की सूचना मिलते ही आस पास के गांवों से काफी मात्रा में लोग एकत्र होने लगे । यह घटना दो अलग-अलग समुदाय के बीच होने के कारण क्षेत्र में काफी तनाव है । इस स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया । इस घटना को सुनकर महमूदाबाद विधानसभा की भाजपा की पूर्व प्रत्याशी आशा मौर्या भी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंची । शोक संतप्त परिवार को विस्वास दिलाया कि इस जघन्य अपराध की सजा दोषियों को दिलाकर ही रहूंगी । इसके लिए जो भी प्रयास करना पड़े करूंगी ।। मौके पर कोतवाल महमूदाबाद मुकुल प्रकाश वर्मा , सी ओ रविशंकर प्रसाद सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद था । स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया है ।सभी नामजद आरोपी गिरफतार हो चुके हैं ।।