मुख्य संवाददाता अमेठी। 20 नवम्बर, शनिवार ,को राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पी. जी. कालेज पीपरपुर मे मतदाता नामावली पुन निरीक्षण अभियान कार्यक्रम कला संकाय में आयोजित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डां संगीता सिंह के द्बारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर व पूज्य बुढ़ऊ महाराज जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, मतदाता जागरूकता गीत छात्राओं के द्बारा किया गया|कालेज के छात्र नीरज कश्यप ने भाषण, कुलदीप यादव ने एक वोट के महत्व को विस्तार से बताया तथा नामावली मे नाम कैसे सम्मलित किया जाय,एक एक बिन्दुओं को बताया | उसके पश्चात प्राचार्या जी सभी को मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलवायी | कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति रही |
अमेठी -आसलदेव पी0जी0 कालेज में मनाया गया मतदाता नामावली पुनर्निरीक्षण अभियान

